बलियापुर: सिंदरी विधायक ने विधानसभा में बलियापुर कृषि फार्म का मुद्दा उठाया
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार की दोपहर 12:25 पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर स्थित जिला कृषि फार्म (बीज गुणन प्रक्षेत्र) के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि 105 एकड़ भूमि में फैला यह फार्म बरसों से बंद पड़ा है और इसकी जमीन पर राज्य का दूसरा सरकारी कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की।