बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने केन्दुआटांड़ प्रखंड कार्यालय में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने रविवार को प्रखंड कार्यालय केन्दुआटांड़ में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित की जाएगी। यह सड़क केन्दुआटांड़ से बलियापुर थाना, कुम्हार टोला, बनिया टोला, मस्जिद टोला होते हुए बलियापुर हटिया तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।