विदिशा नगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका विमला बाई की मौत के बाद परिजनों ने सच्चाई जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। परिजनों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और छोटी बेटी ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया था। बेटे के बाहर होने के कारण वह समय पर मौजूद नहीं था ।