बागबाहरा: 12 लीटर देशी महुआ शराब के साथ बोकरामुड़ा के एक व्यक्ति को बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बोकरामुड़ा के एक व्यक्ति को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।बोकरामुड़ा निवासी आरोपी रामेश्वर गोंड़ पिता टीकेधर के द्वारा घर के सामने शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था ,सूचना पर बागबाहरा पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 12 लीटर देशी महुआ शराब के साथ रामेश्वर गोंड़ को गिरफ्तार किया है ।