बागबाहरा: बागबाहरा में घर के सामने खड़ी शिक्षिका की स्कूटी को चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
बागबाहरा में घर के सामने खड़ी शिक्षिका की स्कूटी को चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । अरूणा बगानी अपनी स्कूटी को घर के सामने खड़ी कर प्रात: 10:00 बजे ड्यूटी में गई हुई थी । शाम 5:00 बजे लौटने पर मौके से स्कूटी नदारद थी। आसपास पता तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर अपराध दर्ज कराया है ।