बागबाहरा: NH-53 पर बोडरा पड़ाव के पास पटेवा पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के दो लोगों को किया गिरफ्तार
NH-53 पर बोडरा पड़ाव के पास पटेवा पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नितेश तिवारी व धीरेंद्र तिवारी स्कूटी पर गांजा लेकर उड़ीसा से रायपुर की ओर जा रहे थे। बोडरा पड़ाव के पास पटेवा पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रोककर तलाशी ली। 4 किलो गांजा के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।