बागबाहरा: सलखंड के एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सलखंड के एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी जयकुमार द्वारा आम गली में शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था। वहीं, भंवरपुर पुलिस ने मौके पर से 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।