कालपी: चतेला गांव में गाजी मियां की मजार पर फिर पाबंदी, इस बार भी जलसा नहीं हो सका, प्रशासन ने अनुमति न मिलने का दिया हवाला
Kalpi, Jalaun | Apr 29, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव स्थित प्रसिद्ध गाजी मियां की मजार पर इस वर्ष भी पारंपरिक जलसा, मेला और कव्वाली कार्यक्रम नहीं हो सका, प्रशासन ने अनुमति प्रक्रिया पूरी न होने और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आयोजन पर रोक लगा दी है, 70 वर्षों से लगातार होने वाला यह आयोजन दूसरे साल भी रद्द हुआ है, वहीं बुधवार सुबह 8 बजे कमेटी प्रबंधक अनवार ने जानकारी दी है।