भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक पासवान का मंगलवार को लगभग 3 बजे सोनुआ पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सॉल भेंट कर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नए नेतृत्व का अभिनंदन किया और आगामी चुनावों व