सिरौली गौसपुर: अल्पी पुरवा गांव में अग्निकांड पीड़ितों को उप जिला अधिकारी ने साड़ी, राशन और घरेलू सामान का वितरण किया
तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अंतर्गत अल्पी पुरवा गांव में रविवार की रात्रि व सोमवार की रात्रि में अज्ञात कारणों से घरों में आग लग गई थी सारा सामान जलकर खाक हो गया आज दिन मंगलवार समय लगभग 3:00 बजे उप जिला अधिकारी अनिल कुमार सरोज व नायब तहसीलदार ने अग्निकांड में पीड़ितों को साड़ी व राशन घरेलू सामान वितरण किया है उप जिला अधिकारी व नायबतहसीलदार सीडीपीओ मौजूद थी