रफीगंज: पांडेकर्मा निवासी शिक्षक की स्कूल जाते समय वज्रपात से हुई दर्दनाक मौत, पत्नी और मासूम बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय मातम पसर गया, जब स्कूल जा रहे एक शिक्षक की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान पांडेकर्मा निवासी स्व. शत्रुघ्न शरण सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में की गई है। वे भीखनपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और अपनी सरल