बुधवार को 4:00 बजे जानकारी मिली कि नेमदारगंज थाना क्षेत्र में बालू घाट पर रंगदारी को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना धनवारा गांव के समीप की बताई जा रही है। बदमाशों ने ट्रक चालक और उप चालक को हथियार के बल पर नीचे उतारकर ट्रक में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी तथा कई राउंड हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।