गुरारू: गुरारू के अलखदेव स्कूल के रास्ते से हटाई गई महीनों पुरानी गंदगी
एसडीएम-बीडीओ के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ सफाई अभियान
Guraru, Gaya | Aug 1, 2026 बाजार स्थित अलखदेव मिडिल स्कूल के मुख्य रास्ते पर महीनों से जमा गंदगी को लेकर शनिवार से सफाई अभियान शुरू किया गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। तीन दिन पहले टिकारी एसडीएम प्रवीण कुंदन और गुरारू बीडीओ संभव कुमार सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंदगी को गंभीर समस्या बताया था।