राजपुर: धनसोई बाजार में ट्रैक्टर ट्रॉली के चक्के में खराबी से लगा भीषण जाम, 2 घंटे तक यातायात ठप रहा
Rajpur, Buxar | Oct 7, 2025 धनसोई बाजार में एक ट्रैक्टर ट्राॅली का चक्का में खराबी आ जाने से मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली पर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला समान लदा हुआ था। इसी दौरान अचानक ट्राॅली का चक्का में खराबी आ गया, जिससे ट्रॉली बीच सड़क पर ही फंस गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।