रायबरेली: पश्चिम गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा हटाए जाने से हुआ बवाल, समझाने के बाद ग्रामीण हुए शांत
Raebareli, Raebareli | Apr 14, 2026
14अप्रैल मंगलवार सुबह 8 बजे पश्चिम गांव मे अंबेडकर प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।अंबेडकर अनुयाई ग्रामीण गांव मे पूर्व निर्धारित स्थान पर मूर्ति रखकर पूजा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर पूजा करने से पहले ही मूर्ति को वहां से हटवा दिया गया। ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन पर उतारू हो गए।