छतरपुर नगर: चोरी के शक में अधेड़ की पिटाई, पुलिस के सामने भी लोग मारते रहे; सीएसपी ने दी जानकारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड पर चोरी के शक में एक अधेड़ व्यक्ति की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।कि व्यक्ति पर घर में चोरी की नीयत से घुसने का आरोप था।घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लोग मारपीट करते रहे।वही इस मामले में आज 15 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी दी है।