बहराइच: बहराइच शहर में यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर की कार्रवाई
बहराइच में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।