महुआडांड़: विधायक रामचंद्र सिंह ने महुआडांड़ में प्रीतिभोज समारोह में शिरकत की, नवविवाहितों को दी शुभकामनाएं
महुआडांड़ प्रखंड में आयोजित एक प्रतिभोज समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे शिरकत की।यह समारोह युवा कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष शकील उर्फ पप्पू खान एवं उनके भाई सहबाज खान के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।