सिराथू: घटमापुर में जमीन पर टूटकर पड़े हाई वोल्टेज बिजली तार से करंट लगने से युवक की हुई मौत, शुरू कर दी गई सप्लाई
सिराथू तहसील क्षेत्र के घटनापुर गांव में बुधवार शाम ग्रामीणों ने एक लाश सड़क पर रखकर हंगामा किया है।मौके पर सिराथू एसडीएम पहुंचे और आश्वासन के बाद हंगामा खत्म हुआ है। मंगलवार को कैमा गांव में बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर गिर पड़ा था।गांव का रहने वाला शिव पूजन करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई।बताया जाता है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।