मुरैना नगर: गणेशपुरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव।
मुरैना की सिटी कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुरा में 33 वर्षीय रवि बाथम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है।