चंदौसी: 1884 में निर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर, कस्बा ग्राम पंचायत के मझरा गनेशपुर में डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
चंदौसी तहसील क्षेत्र के विकासखंड बनियाखेड़ा स्थित ग्राम पंचायत कस्बा के मझरा गनेशपुर में शनिवार शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी ने वर्ष 1884 में निर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर परिसर के प्राचीन कुंड और गंगा मैया विराजमान मंदिर का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंदिर के रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए हैं