कौंच: कोंच क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण हुए दो सड़क हादसे, बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन लोग घायल
Konch, Jalaun | May 9, 2026 कोंच में शनिवार सुबह 11 बजे आवारा पशुओं की वजह से दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोग घायल हो गए, पहला हादसा उरई रोड पर पड़री गांव के पास हुआ, जहां बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से अनिल कुमार गिरकर घायल हो गए, वहीं दूसरा हादसा कोंच-उरई रोड पर आशीर्वाद होटल के पास हुआ, जहां दो गायों को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से नारायण दास जाटव और वेद प्रकाश घायल हो गए।