मुरैना नगर: मुरैना: नवजात की मौत पर गर्ग नर्सिंग होम में हंगामा, परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
मुरैना शहर के जीवाजीगंज स्थित गर्ग नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। 31 मार्च को सीजेरियन डिलीवरी के बाद शिशु को सामान्य बताया गया था,लेकिन गाय का दूध पिलाने के बाद हालत बिगड़ गई। ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आज शुक्रवार क़ो डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए, हालांकि आज रात तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।