मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में शराब पीकर अभद्रता के विरोध में दो समुदाय भिड़े, जमकर हुआ पथराव, पांच लोग घायल
Meerut, Meerut | Jan 15, 2025 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में शराब पीकर घर के सामने अभद्रता करने के विरोध में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों में जमकर पथराव हो गया। मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हो गए। दो समुदाय के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली और तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है