मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में झगड़े का बीच-बचाव कराना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा; तीन लोग घायल
Meerut, Meerut | Jan 15, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ईदगाह गोल्डन कॉलोनी में एक युवक को दो पक्षों में रहे विवाद का बीच बचाव कराना उस वक़्त भारी पड़ गया जब एक दर्जन दबंगो ने पीड़ित के घर में घुसकर महिलाओं सहित परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया जहां हमले में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए घायलों ने थाने पहुंचकर दबंगो की शिकायत है पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है