बिहार: सेवा पखवाड़े के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने देवी सराय और आशा नगर में चलाया सफाई अभियान
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2025 भारतीय जनता पार्टी रविवार की दोपहर 12 बजे पार्टी द्वारा बनाए गए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिहार शरीफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देवी सराय मोड़ स्थित अंबेडकर चौक एवं आशा नगर दक्षिण टोला स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमाओं एवं उसके आस पास की साफ सफाई की गई। 14 अप्रैल को उनकी भव्य जयंती बूथ स्तर पर मनाने का संदेश दिया गया।