एटा: जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सीएमओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर दिए सख्त निर्देश
एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने CMOकार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।