गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस अवस्था में रखे विदेशी शराब को किया जब्त
गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस अवस्था में रखे गए विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती दौरान पार्सल के सामने टू व्हीलर पार्किंग के समीप सर्कुलेटिंग एरिया में दो पिट्ठू बैग और एक झोला लावारिस अवस्था में पड़ा दिखाई दिया।तलाशी के दौरान 29.5 लीटर विदेशी शराब जब्त किया ।