जशपुर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज की वर्षों पुरानी आधार कार्ड की समस्या हुई दूर
जशपुर जिले के ग्राम जोकबहला (ग्राम पंचायत नारायणपुर) निवासी 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज की वर्षों पुरानी आधार कार्ड बनने की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से हो गया। फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने सहित तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड बार-बार निरस्त हो रहा था, जिससे उन्हें बैंकिंग, पेंशन, राशन और आयुष्मान भारत जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में