तखतपुर: खोलीभाटा मैदान में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब, चंद्रेश और महेश गिरफ्तार, बिलासपुर में MDMA तस्करी का सनसनीखेज खुलासा
मंगलवार को शाम 6:00 मिली जानकारी, खोलीभाटा मैदान में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब, चंद्रेश-महेश गिरफ्तार, बिलासपुर के चकरभाठा में MDMA तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने खोलीभाटा मैदान से चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा को रंगे हाथ दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम MDMA, एस-क्रॉस कार समेत करीब 12.95 लाख रुपए का माल जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया।