जगदलपुर: सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सीसी सड़क निर्माण कार्य में कांग्रेस नेता ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप
सोमवार शाम 4 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में चल रहे सी.सी सड़क निर्माण कार्य में युवा कांग्रेस नेता ने लगाए गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया है। बस्तर जिला युंका उपाध्यक्ष संदीप दास ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए विरोध किया है और इसका कार्य का वीडियो जारी करते हुए नगरनिगम आयुक्त से शिकायत करने की बात कही है।