कैथल: SDU कैथल ने विदेश से फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद
स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा उल्लेखनिय सफलता हासिल करते हुए विदेश में बैठ कर फिरौती गैंग चलाने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू कर लिए गए। जिनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनीट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान मूंदड़ी पशु अस्पताल के पास मौजूद थी।