कैथल: कैथल में अज्ञात आरोपी ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल दाऊ से फोन पर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी
पेट्रोल पंप एसोसिएशन कैथल के प्रधान शीशपाल दाऊ से फोन के माध्यम से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस संबंध में शीशपाल दाऊ ने पुलिस अधीक्षक कैथल और सिविल लाइन थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को रात करीब साढ़े सात बजे उसे एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। इस फोन कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।