मांट: रोहित तेवतिया को नोहझील थाने से भावभीनी विदाई दी गई
Mat, Mathura | Jun 22, 2026 थाना नोहझील में उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया के 'अद्धा चौकी' (वृंदावन) स्थानांतरण पर एक भावभीने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नोहझील कस्बे में करीब 8 माह के सफल कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सौम्य व्यवहार से जनता और पुलिस विभाग में एक खास पहचान बनाई। समारोह में थाना प्रभारी जगदंबा सिंह सहित स्टाफ और क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे