छोटीसादड़ी: 24 घंटे में अधिवक्ता अपहरण कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी हरिओम साहू को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने अधिवक्ता अभिषेक सोलंकी के अपहरण मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी हरिओम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी और अधिवक्ता के बीच संबंध होने के संदेह में वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में गठित टीम