नावकोठी: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बगरस में मनाई गई जयंती,उनके आदर्श पर चलने का लिया गया संकल्प
पूर्व केंद्रीय मंत्री लोजपा के संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ रविवार को मनाई गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा निवेदित किया तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।