Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#bihar_special के सबसे युवा मुखिया #anuj24kr ने कुछ यूँ अपने नए साल का किया शुरुआत । #sitamarhi @bajpatti7236531

Bajpatti, Sitamarhi | Jan 1, 2023

MORE NEWS

🏏 भारत vs इंग्लैंड दूसरा टी20: वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वैभव सिर्फ 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनसे एक तेज़ और बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस बार वे टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

#Tag: #VaibhavSuryavanshi #INDvsENG #IndiaVsEngland #TeamIndia #Cricket #T20Cricket #IndianCricket #SitamarhiPrimeNews #SportsNews #BreakingNews

🏏 भारत vs इंग्लैंड दूसरा टी20: वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वैभव सिर्फ 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनसे एक तेज़ और बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस बार वे टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। #Tag: #VaibhavSuryavanshi #INDvsENG #IndiaVsEngland #TeamIndia #Cricket #T20Cricket #IndianCricket #SitamarhiPrimeNews #SportsNews #BreakingNews

Bajpatti, Sitamarhi | Jul 4, 2026

बाजपट्टी में घर में घुसकर युवक-युवती पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पड़ड़ा वार्ड संख्या-07 में देर रात घर में घुसकर एक युवक और युवती पर चाकू एवं धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायलों की मां सुशीला देवी ने बाजपट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 1 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही उमेश कुमार एवं शंकुतला देवी घर के पीछे से आंगन में प्रवेश कर गए और बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। शोर सुनकर जब पुत्र अजय कुमार (18) बाहर निकला तो आरोपितों ने उस पर चाकू और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी मनीषा कुमारी (18) पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आवेदन में बताया गया है कि हमले में अजय कुमार के सिर, कंधे, पीठ व हाथ पर गंभीर जख्म आए हैं तथा हाथ की अंगुली कट गई है। वहीं मनीषा कुमारी के सिर व दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी भी एक अंगुली कट गई है।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से आरोपितों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाजपट्टी में घर में घुसकर युवक-युवती पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पड़ड़ा वार्ड संख्या-07 में देर रात घर में घुसकर एक युवक और युवती पर चाकू एवं धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायलों की मां सुशीला देवी ने बाजपट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 1 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे की है। आरोप है कि गांव के ही उमेश कुमार एवं शंकुतला देवी घर के पीछे से आंगन में प्रवेश कर गए और बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। शोर सुनकर जब पुत्र अजय कुमार (18) बाहर निकला तो आरोपितों ने उस पर चाकू और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी मनीषा कुमारी (18) पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवेदन में बताया गया है कि हमले में अजय कुमार के सिर, कंधे, पीठ व हाथ पर गंभीर जख्म आए हैं तथा हाथ की अंगुली कट गई है। वहीं मनीषा कुमारी के सिर व दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी भी एक अंगुली कट गई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से आरोपितों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bajpatti, Sitamarhi | Jul 4, 2026

नवजात बच्चों के लिए लगातार बेहतर चिकित्सा सेवा देने वाला SNCU अब Mother - Newborn care unit ( MNCU ) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है । इसके साथ ही Lactation Management Unit ( LMU) की भी शुरुआत 01 जुलाई को जिलाधिकारी श्री रिची पांडे द्वारा की गई है । 
SNCU में जीरो से अठाईस दिन तक के कुपोषित बच्चों को रेडियंट वॉर्मर / फ़ोटोथेरेपी मशीन पर रख कर उनका इलाज किया जाता है । जबकि बच्चे की माँ बाहर एक अलग वार्ड में रहती थी । लेकिन अब स्वास्थ्य बिभाग , भारत सरकार / राज्य सरकार के आदेशानुसार रेडियंट वार्मर के बगल में ही माँ के लिए भी एक बेड लगा कर MNCU के रूप में इसे परिवर्तित कर दिया गया है । मेडिकल रिसर्च के अनुसार नवजात बच्चे ( कुपोषित खासकर ) और उनकी माँ के एक साथ KMC के साथ रहने पर उनका रिकवरी जल्दी से होता है । माँ और बच्चे के साथ रहने पर ऑक्सीटोसिन के कारण , माँ का दूध भी जल्दी और पर्याप्त मात्रा में आता है । माँ और बच्चे के बीच बांडिंग भी बढ़ती है । जिससे बच्चा जल्द हो स्वस्थ होता है । 
लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में वैसे बच्चे की माँ का दूध निकाल कर संरक्षित रखा जाता है , जिनके बच्चे जन्म के साथ ख़ुद से माँ का दूध नहीं पी पाते है । फिर उस दूध को उपयुक्त टेम्परेचर में फ्रीज़ या डी - फ्रीज़र में रखा जाता है । इसके लिए मिल्क एक्सप्रेशन एरिया , मिल्क स्टोरेज एरिया , स्ट्रालाज़ेशन एरिया , डिनर एरिया , वाश एरिया आदि की भी व्यवस्था की गई है । 
इस तरह अब सदर अस्पताल सीतामढ़ी , MNCU और LMU एक साथ शुरू करने वाला बिहार का पहला जिला अस्पताल बन गया है । 
MNCU के प्रभारी/ नोडल अधिकारी डॉक्टर हिमांशु शेखर ने बताया कि उनकी टीम डॉक्टर अमजद , डॉक्टर सौरभ , डॉक्टर मिथुन , डॉक्टर अंकुर , डॉक्टर राहुल के साथ DNB प्रशिक्षु डॉक्टर अभय , नीतीश , मेहुल और नर्सिंग ऑफिसर शारदा , कविता , पल्लवी, मोनिका , विभा , मोनिका , अज़हर, खुशबू , अंजली की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिल पाई है । उन्होंने बताया कि जल्द ही 12 बेड के इस MNCU को 20 बेड में परिवर्तित किया जाएगा ।
इस अवसर यूनिसेफ बिहार के डॉक्टर तारिक अहमद , डॉक्टर अंशुमान , सिविल सर्जन डॉक्टर रवींद्र कुमार यादव , डीएस डॉक्टर मनोज कुमार और अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

नवजात बच्चों के लिए लगातार बेहतर चिकित्सा सेवा देने वाला SNCU अब Mother - Newborn care unit ( MNCU ) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है । इसके साथ ही Lactation Management Unit ( LMU) की भी शुरुआत 01 जुलाई को जिलाधिकारी श्री रिची पांडे द्वारा की गई है । SNCU में जीरो से अठाईस दिन तक के कुपोषित बच्चों को रेडियंट वॉर्मर / फ़ोटोथेरेपी मशीन पर रख कर उनका इलाज किया जाता है । जबकि बच्चे की माँ बाहर एक अलग वार्ड में रहती थी । लेकिन अब स्वास्थ्य बिभाग , भारत सरकार / राज्य सरकार के आदेशानुसार रेडियंट वार्मर के बगल में ही माँ के लिए भी एक बेड लगा कर MNCU के रूप में इसे परिवर्तित कर दिया गया है । मेडिकल रिसर्च के अनुसार नवजात बच्चे ( कुपोषित खासकर ) और उनकी माँ के एक साथ KMC के साथ रहने पर उनका रिकवरी जल्दी से होता है । माँ और बच्चे के साथ रहने पर ऑक्सीटोसिन के कारण , माँ का दूध भी जल्दी और पर्याप्त मात्रा में आता है । माँ और बच्चे के बीच बांडिंग भी बढ़ती है । जिससे बच्चा जल्द हो स्वस्थ होता है । लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में वैसे बच्चे की माँ का दूध निकाल कर संरक्षित रखा जाता है , जिनके बच्चे जन्म के साथ ख़ुद से माँ का दूध नहीं पी पाते है । फिर उस दूध को उपयुक्त टेम्परेचर में फ्रीज़ या डी - फ्रीज़र में रखा जाता है । इसके लिए मिल्क एक्सप्रेशन एरिया , मिल्क स्टोरेज एरिया , स्ट्रालाज़ेशन एरिया , डिनर एरिया , वाश एरिया आदि की भी व्यवस्था की गई है । इस तरह अब सदर अस्पताल सीतामढ़ी , MNCU और LMU एक साथ शुरू करने वाला बिहार का पहला जिला अस्पताल बन गया है । MNCU के प्रभारी/ नोडल अधिकारी डॉक्टर हिमांशु शेखर ने बताया कि उनकी टीम डॉक्टर अमजद , डॉक्टर सौरभ , डॉक्टर मिथुन , डॉक्टर अंकुर , डॉक्टर राहुल के साथ DNB प्रशिक्षु डॉक्टर अभय , नीतीश , मेहुल और नर्सिंग ऑफिसर शारदा , कविता , पल्लवी, मोनिका , विभा , मोनिका , अज़हर, खुशबू , अंजली की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिल पाई है । उन्होंने बताया कि जल्द ही 12 बेड के इस MNCU को 20 बेड में परिवर्तित किया जाएगा । इस अवसर यूनिसेफ बिहार के डॉक्टर तारिक अहमद , डॉक्टर अंशुमान , सिविल सर्जन डॉक्टर रवींद्र कुमार यादव , डीएस डॉक्टर मनोज कुमार और अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Bajpatti, Sitamarhi | Jul 4, 2026

जमीनी विवाद में मारपीट, लूटपाट का आरोप; प्राथमिकी दर्ज

बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के मधुबन गोट निवासी अफसाना खातून ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट एवं लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 8 जून की बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही शहजादी, तनवीर, मिस्टर, नूरजहां समेत 10 नामजद लोगों ने उसके आंगन में घुसकर हरवे-हथियार के साथ मारपीट की।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने घर में रखे सोना, चांदी, मोबाइल समेत अन्य सामानों की लूटपाट भी की। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बावजूद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनका बयान नहीं लिया गया।

इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एएसआई अमानुद्दीन खान को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फोटो की पुष्टि सीतामढ़ी प्राइम न्यूज नहीं करता

जमीनी विवाद में मारपीट, लूटपाट का आरोप; प्राथमिकी दर्ज बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के मधुबन गोट निवासी अफसाना खातून ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट एवं लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 8 जून की बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही शहजादी, तनवीर, मिस्टर, नूरजहां समेत 10 नामजद लोगों ने उसके आंगन में घुसकर हरवे-हथियार के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने घर में रखे सोना, चांदी, मोबाइल समेत अन्य सामानों की लूटपाट भी की। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बावजूद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनका बयान नहीं लिया गया। इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एएसआई अमानुद्दीन खान को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फोटो की पुष्टि सीतामढ़ी प्राइम न्यूज नहीं करता

Bajpatti, Sitamarhi | Jul 3, 2026

🚨 बाजपट्टी बेलहिया बाइक चोरी मामले में बड़ा खुलासा 🚨

सूत्रों के हवाले से खबर
बाजपट्टी के बेलहिया में हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी में गए मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गुरुवार को उस व्यक्ति और मोबाइल दुकानदार को पकड़ा गया, जिसके पास मोबाइल बरामद हुआ है।

मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

👉 आगे की खबर और अपडेट के लिए बने रहिए सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ के साथ।

#सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #बाजपट्टी #बेलहिया #बाइकचोरी #बड़ीखबर #क्राइमन्यूज़ #SitamarhiNews #BajpattiNews #BreakingNews #CrimeUpdate

खबर सूत्र के आधार पर है पुष्टि और फोटो के लिए सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ जिम्मेदार नहीं

🚨 बाजपट्टी बेलहिया बाइक चोरी मामले में बड़ा खुलासा 🚨 सूत्रों के हवाले से खबर बाजपट्टी के बेलहिया में हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी में गए मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गुरुवार को उस व्यक्ति और मोबाइल दुकानदार को पकड़ा गया, जिसके पास मोबाइल बरामद हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। 👉 आगे की खबर और अपडेट के लिए बने रहिए सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ के साथ। #सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #बाजपट्टी #बेलहिया #बाइकचोरी #बड़ीखबर #क्राइमन्यूज़ #SitamarhiNews #BajpattiNews #BreakingNews #CrimeUpdate खबर सूत्र के आधार पर है पुष्टि और फोटो के लिए सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ जिम्मेदार नहीं

Bajpatti, Sitamarhi | Jul 3, 2026