पूर्णिया पूर्व: सरसी थाना पुलिस ने स्मैक और गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 6, 2026
पूर्णिया जिले के सरसी थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 3.70 ग्राम स्मैक व 315 ग्राम गांजा बरामद करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के विरुद्ध सरसी थाना पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी पूर्णिया पुलिस के द्वारा बुधवार को शाम 4 बजे के करीब दी गई।