मानिकपुर: मानिकपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन घायल, 7 माह का बच्चा सुरक्षित
सोमवार शाम 5 बजे मानिकपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि 7 माह का बच्चा सुरक्षित बचा। पीआरबी 112 ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष ने पीछे से टक्कर और नशे का आरोप लगाया, जबकि दूसरे ने ट्रक से बचने में हादसा बताया। पुलिस जांच में जुटी है।