नावकोठी: नावकोठी में किसान फार्मर आईडी निर्माण शिविर का आयोजन, 3770 किसानों का आईडी बना
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न राजस्व गांव में फार्मर आईडी और ई केवाईसी को लेकर शिविर आयोजित किए गए। सीओ सूरज कुमार ने बताया की राजस्व विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न राजस्व ग्राम में फार्मर आई कार्ड निर्माण को लेकर शिविर संचालित है। इसमें अभी तक 3770 किसानों का फार्मर आई कार्ड बनाया जा चुका है।