सिमडेगा: सिमडेगा डीसी ने सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की किया शुरुआत बच्चों को पिलाई दो बूंद दवा
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा रविवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जीरो से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की ।मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में 81711 बच्चों को लक्ष्य लेकर दवा पिलाने का काम किया जा रहा है, जिसमें सभी लोगों को शपथ प्रतिशत दवा पिलाना है।