पीलीभीत: योग अपनाएं, 40 की उम्र में भी रखें 20 साल जैसी ऊर्जा: गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार
पीलीभीत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने योग को स्वस्थ और सशक्त भारत की नींव बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।