हुज़ूर: हाई सिक्योरिटी जोन 74 बंगला इलाके में युवक को चाकू मारकर की गई लूट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2024 भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन 74 बंगला इलाके में एक युवक के साथ चाकू मारकर लूट की वारदात सामने आई है। यह वारदात डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के घर के पास ऑटोसवार बदमाशों ने अंजाम दी। युवक से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर बदमाश फरार हुए हैं। टीटी नगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का कैस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी हैं|