हुज़ूर: भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.35लाख की ठगी करने वाले 3आरोपियों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2024 भोपाल के कोहेफिजा में रहने वाले कारोबारी से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.35 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों भुसावल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है|