शाजापुर: आजाद चौक में रेडक्रॉस की सेवा दिवस पर मानवता की मिसाल, देहाती श्रमिकों को मिली मुफ्त स्वास्थ्य जांच व दवाइयां
सेवा दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शाजापुर द्वारा आजाद चौक पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर खास तोर पर आजाद चौक में रोजाना सुबह से बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरी के लिए मौजूद रहने वाले दिहाड़ी मजदूर एवं श्रमिक वर्ग मे से 82 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।