लाडपुरा: मोड़क थाना क्षेत्र के ढाबादेह में 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Aug 3, 2025 जिले के मोड़क थाना इलाके के ढाबादेह कस्बे के निकट 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक राहुल ब्राह्मण के परिजनों ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि ढाबादेह के निकट 2 मोटरसाइकिल की टक्कर होने पर घायल हो गया जिसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी है।