धनोरा: जल गंगा संवर्धन अभियान में धनौरा की पहल बनी मिसाल
Dhanora, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी जिले में 19 मार्च से 30 जून तक चले जल गंगा संवर्धन अभियान में जनपद पंचायत धनौरा की अभिनव पहल "मेरा वाटर बैंक" मिसाल बनकर उभरी। अभियान के दौरान सभी 47 ग्राम पंचायतों में 1001 जल संरक्षण कार्य किए गए। ग्रामीणों के सहयोग से 600 से अधिक वाटर बैंक बनाए गए, जिनसे लगभग 84 लाख लीटर वर्षा जल का भूजल पुनर्भरण होने का अनुमान है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धनौरा जनप