जौनपुर: ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र
जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान जौनपुर की बहनों ने रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने राज्यमंत्री को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सकारात्मक संकल्प से जुड़े संदेश भी दिए।