विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक एरिया डोमिनेशन किया गया। जिस दौरान संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।