ऊंचाहार: जगतपुर क्षेत्र के चंदौली गाँव में मारपीट के दौरान युवक ने निकाला असलहा, वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गाँव में महिलाओं के बीच मारपीट के दौरान युवक का असलहा दिखाकर दहशत फैलाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गाँव की मीनू सिंह ने जगतपुर पुलिस को मामले की तहरीर दी है।लेकिन सरेआम असलहा दिखाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।